Cm Dhami Parivahan Meeting:सीएम धामी ने की परिवहन विभाग की बैठक, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना को शीघ्र शुरु करने के दिए निर्देश

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना को शीघ्र शुरु करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन (ई-वी) चार्जिंग अवसंरचना स्थापना कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा निर्माणाधीन बस अड्डों के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, राजकीय भवनों एवं गेस्ट हाउस, पेट्रोल पंपो के समीप चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जाए, ताकि वाहन चालकों को सहजता से चार्जिंग की सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक परिवहन निगम रीना जोशी ने जानकारी दी कि देहरादून और हरिद्वार में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना शुरु की जाएगी। जिसके तहत 150 इलेक्ट्रिक वाहन संचालित किए जाएंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुगम, सुलभ एवं पर्यावरण अनुकूल यातायात सुविधा प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि योजना से लगभग 750 रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने एवं वायु प्रदूषण में कमी लाने के उद्देश्य से ई-वी चार्जिंग अवसंरचना के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत में 28 स्थलों पर ई-वी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की गई है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Congress On Jagdeep Dhankad Resignation:उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाए सवाल, बिहार चुनाव से किया लिंक

Tue Jul 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के इस्तीफे पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके इस्तीफे की जो चर्चा हो रही है उसके पीछे का तात्पर्य कुछ और है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में