CM Dhami Reached Haridwar : सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से मुलाकात की। इस दौरान संतो ने सीएम धामी का देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर आभार जताते हुए मिशन 2022 के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया।
CM Dhami Reached Haridwar : सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़े साधु संतों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया। हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े में आयोजित सम्मान समारोह में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्रपुरी, महामंत्री महंत हरिगिरि और जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद समेत कई साधु संत मौजूद रहे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साधु संतों के आशीर्वाद से उन्हें एक नई ऊर्जा मिलती है। CM Dhami Reached Haridwar देवस्थानम बोर्ड रद्द करने से पहले साधु संतों समेत सभी की भावनाओं का ख्याल रखा गया। आने वाले समय मे सभी के सहयोग और विचारों से नई व्यवस्था बनाई जाएगी। वही साधु संतों ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि भाजपा सरकार बेहतर काम कर रही और उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
ये भी पढ़ें : Thought Of The Day 5 December