Cm Dhami Tehri Motormarg Package:टिहरीवासियों को सीएम धामी की सौगात, मोटरमार्ग सुधारीकरण के लिए 9 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढवाल की विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में टकोली से बगडवालधार मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु 09 करोड़ 65 लाख 44 हजार, विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड घाट में नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु 06 करोड़ 41 लाख 86 हजार की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम में विभिन्न कार्यों हेतु 20 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, आर्यनगर कॉलोनी, ज्वालापुर में 208.13 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग का निर्माण, विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में शास्त्रीनगर, मौ0 कडच्छ, मौ0 कोटरवान, मौ0 अहबाबनगर, ज्वालापुर में 212.20 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग का निर्माण तथा विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में गोविन्दपुरी कॉलोनी में 101.60 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार जनपद हरिद्वार हेतु कुल 521.93 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shispal Bisht Ticket Kedarnath Election:केदारनाथ उपचुनाव की सरगर्मियां तेज, कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने दावेदारी की पेश

Fri Oct 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की उन्होंने अपनी दावेदारी का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अनुपस्थिति में उनके […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में