

चमोली के थराली में भारी बारिश से हुई आपदा को लेकर सीएम धामी गंभीर है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों को निर्देश दे रहे है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थराली आपदाग्रस्त क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम धामी ने आपदा प्रभावित लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री धामी ने थराली में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का भी जायजा लिया। सीएम ने अधिकारियों को प्रभावितों को हर संभव सहायता दिए जाने के निर्देश दिए।कुलसारी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत बचाव कार्यों एवं अन्य सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

