Congress Meet Nirvachan:कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात, 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। उन्होंने बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिन जनपदों में दावे एवं आपत्तियां अधिक संख्या में प्राप्त हुई हैं वहां 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में मंडलआयुक्त गढ़वाल एवं कुमांउ को भी मतदाता सूची के पर्यवेक्षक के रुप में कार्य सौंपा गया गया है। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों को राजनैतिक दलों से नियमित बैठक करनें के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Patelnagar Firing Case:पटेलनगर फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर मुकदमा

Fri Aug 21 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   देहरादून के पटेलनगर में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। सार्वजनिक स्थान पर लाठी-डंडों से मारपीट और फायरिंग कर आमजन की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com