Patelnagar Firing Case:पटेलनगर फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर मुकदमा

 

देहरादून के पटेलनगर में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। सार्वजनिक स्थान पर लाठी-डंडों से मारपीट और फायरिंग कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ हुई जिसके बाद आईटीएस कॉलेज के पास फायरिंग की गई। पीछा करने पर सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोबारा फायरिंग हुई, जिसमें साहिल नाम का युवक घायल हुआ। मामले में कुल 11 नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुजल पाल, आदित्य मलिक, अंशुल और आर्यन शामिल हैं। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी दून ने साफ कहा है कि पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand Campaign Jansamarthan:मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

Sat Aug 22 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com