मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विधान सभा चुनाव में प्रचार के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे। भाजपा हाईकमान ने पत्र भेजते हुए तीन दिन का समय जम्मू कश्मीर के लिए मांगा है। सीएम धामी उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता समेत कई महत्वपूर्ण फैसले ले चुके हैं। वही मुख्यमंत्री का कहना है की वह जल्द ही प्रचार के लिए जाएंगे वही कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम पर कटाक्ष किया है. कांग्रेस प्रवक्ता गरीमा दसौनी का कहना है कि चुनाव प्रचार में सीएम धामी की लोकप्रियता से कोई लेना देना नहीं है भाजपा जम्मू में चुनाव लड़ रही है जिसके चलते पार्टी ने उनकी ड्यूती तय की है। उन्होंने प्रदेश में सीएम फेस बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया। गरीमा ने कहा कि उत्तराखंड में सीएम बदलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है लगतार सीएम फेस को बदलने की ख़बर सुर्खियां बनी हुई है जब भी पार्टी के खिलाफ कुछ होता है तो भाजपा सीएम चेहरा बदल लेती है। उन्होंने भाजपा पर चेहरा बदल पार्टी का आरोप लगाया। बता दे की मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं लिहाजा भाजपा आलाकमान भी इन्हें भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद जैसे तमाम कठोर कानून बनाए हैं, जिसके जरिए वे अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि विपक्ष इन सब बातो से इनकार कर रहा है।