
देहरादून में देर रात से लगातार हो रही बारिश ने चारों ओर तबाही मचा दी है जहां सहस्त्रधारा ने बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। तो प्रेमनगर में नंदा की चौकी के पास पुल टूट गया है। डोईवाला रानीपोखरी में भी पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों में दहशत का माहौल है तो कई लोगों की जान भी चली गई है। वहीं रिस्पाना नदी समेत कई नदी नाले उफान पर है जगह जगह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए है टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलभराव हो गया है।

