Devotee Dies In Yamunotri Dham यमुनोत्री धाम में एक और श्रद्धालु ने तोड़ा दम, हार्ट अटैक से हुई मौत

Devotee Dies In Yamunotri Dham यमुनोत्री धाम यात्रा पर यात्रियों के हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। यमुनोत्री धाम में एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मध्यप्रदेश से आया

मध्य प्रदेश से चार धाम यात्रा पर आए श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम में मौत हो गई है। यात्री की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। बताया जा रहा है की मध्य प्रदेश से यात्री शनिवार को यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने होटल में कमरा लिया। शनिवार देर रात यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद साथियों ने यात्री का होटल में किसी प्राइवेट डॉक्टर से प्राथमिक उपचार करवाया लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि बीते दिन भी गुजरात से आए श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम में मौत हुई थी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Patient Airlift In Kedarnath Dham केदारनाथ धाम में बिगड़ी दो लोगों की तबीयत, प्रशासन ने किया एयरलिफ्ट

Mon Apr 24 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Patient Airlift In Kedarnath Dham केदारनाथ धाम में लगातार बिगड़ रहा मौसम लोगों के लिए मुसीबतें पैदा कर रहा है। ऐसे में धाम में भारी बर्फबारी के चलते 2 लोगों तबीयत बिगड़ गई। प्रशासन में दोनों […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में