
उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी हुई। धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों के आने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम में 11 लोग अब शामिल हो गए है
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने देहरादून के राजपुर से विधायक खजान दास रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी हरिद्वार से मदन कौशिक रुड़की से प्रदीप बत्रा और भीमताल से राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

