Gairsain Assembly Session:अनिश्चितकाल के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित, 9 विधेयक हुए पास

 

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। सदन की कार्यवाही मात्र 2 घंटे 40 मिनट ही चली। सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे की बीच सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। बता दें कि 19 अगस्त से शुरू मानसून सत्र शुरू हुआ था और 22 अगस्त तक चलना था सत्र लेकिन समय सीमा से पहले ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। वहीं मानसून सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट पेश किया। सत्र के दौरान कुल 9 विधेयक पास हुए। उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025। उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025।उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025। उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025। समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2025। उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025। उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dhami Cabinet Meeting Gairsain:सत्र के बाद सीएम धामी ने की बैठक, विपक्ष पर लगाया सस्ती लोकप्रियता का आरोप

Wed Aug 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it गैरसैंण के भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट की बैठक की और बैठक के बाद सीएम धामी ने मीडिया ब्रीफिंग करते हुए विपक्ष […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में