Gautam School Fire:देहरादून में गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग, बच्चों में मची अफरातफरी

 

राजधानी दून में इंदिरा नगर (वसंत विहार) स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल में भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। गंभीर यह कि घटना बुधवार दोपहर में इस समय हुई, जब स्कूल चल रहा था और वहां छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। सूचना पर अग्निशमन दल स्कूल में पहुंच गया है और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौतम इंटरनेशन स्कूल में अग्निकांड के बीच भारी धुआं निकल रहा है और कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा। स्कूल में बच्चे मौजूद होने के कारण हालात गंभीर नजर आ रहे हैं। फिलहाल, अग्निशमन दल आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। आग के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पहली प्राथमिकता बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। बताया जा रहा है कि स्कूल में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे या उन्हें क्रियाशील नहीं किया जा सका। आग पर काबू पाने के बाद अग्निशमन विभाग इन पहलुओं पर भी जांच करेगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Congress Protest Dehradun:कांग्रेस महिला मोर्चा ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, महिला अपराधों पर उठाए सवाल

Wed Sep 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। यह प्रदर्शन एक रिपोर्ट के आधार पर किया गया, जिसे […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में