Girdhari Lal Sahu Arop:गिरधारी लाल शाहू के विवादित बयान पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस पर जबरन गिरफ्तार करने का लगाया आरोप

 

उत्तराखंड की राजनीति आजकल सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिनों कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल शाहू ने एक सभा के दौरान बिहार की महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणी की। जिसके बाद बिहार में इसका विरोध शुरू हो गया। बिहार के महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को पत्र लिखा इसका विरोध जताया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपनी महिला कार्यकत्रियों के साथ देहरादून स्थित डालनवाला थाने में जाकर गिरिधर लाल शाहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने पहुंच गई। जहां उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया और जल्द से जल्द जीरो FIR दर्ज करने की बात कही। पुलिस प्रशाशन ने प्रार्थना पत्र को आगे बढ़ाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया ओर महिला कांग्रेस को वहां से जाने को कह दिया। लेकिन महिला कांग्रेस अपनी बात पर अड़ी रही और थाने में बैठ कर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। पुलिस ने महिला कांग्रेस वहां से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। कुछ देर बाद महिला कांग्रेस दोबारा डालनवाला थाने में पहुंच कर अपना विरोध जताया और FIR दर्ज न होने पर हंगामा किया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Blessings Makar Sankranti:सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं, देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है त्यौहार

Tue Jan 13 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में