Haridwar Ardh Kumbh:हरिद्वार अर्ध कुंभ 2027 की तैयारी शुरू, DRM ने रेलवे ट्रैक और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

 

हरिद्वार में आने वाले अर्ध कुंभ 2027 को लेकर रेल प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में मुरादाबाद मंडल की रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचीं और स्टेशन परिसर से लेकर हरकी पैड़ी तक रेलवे ट्रैक और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि आने वाले बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म की स्थिति, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की। इसके साथ ही हरकी पैड़ी की ओर जाने वाले रेल मार्ग का भी जायजा लिया गया, ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुरक्षित और सुचारू तरीके से संभाला जा सके। डीआरएम ने स्पष्ट किया कि अर्ध कुंभ 2027 के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने तैयारी की औपचारिक शुरुआत कर दी है और श्रद्धालुओं की सुविधा को केंद्र में रखकर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। साफ है कि अर्ध कुंभ से पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन और उससे जुड़े मार्गों को लेकर रेल प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Amit Shah Visit:अमित शाह के दौरे को लेकर हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा, डीजीपी ने की हाई लेवल बैठक

Tue Jan 20 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   22 जनवरी को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा है अमित शाह एक के बाद एक तीन बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर शताब्दी […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में