Kumbh Sant Baithak:कुंभ-2027 की तैयारी को लेकर अखाड़ों संग मंथन, पेशवाई से लेकर जमीन आवंटन तक मेलाधिकारी ने की बड़ी बैठक

 

आगामी कुंभ मेला 2027 को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां अब ज़मीनी स्तर पर तेज होती दिखाई दे रही हैं। हरिद्वार में मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने 13 अखाड़ों को आमंत्रित कर अहम बैठक बुलाई, जिसमें कुंभ की व्यवस्थाओं, अखाड़ों की पेशवाई, साधु-संतों की सुविधाओं और मेले के स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। हालांकि कई अखाड़ों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हो सके लेकिन मौजूद संतों ने मेले को दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव प्रशासन को सौंपे।

बैठक में अखाड़ों को भूमि आवंटन, स्थायी और अस्थायी निर्माण कार्यों की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। अखाड़ा परिषद की ओर से भी साफ किया गया कि साधु-संतों की अपेक्षाओं और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सुझाव प्रशासन को दे दिए गए हैं। मेला प्रशासन का दावा है कि कुंभ से जुड़े कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nanda Gaura Yojna:बेटियों की शिक्षा सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध सरकार, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि

Thu Feb 26 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में