Lab On Wheel:सीएम धामी ने लैब ऑन व्हील्स का किया फ्लैग ऑफ, छात्र कौशल संवर्धन को मिलेगा लाभ

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन के लिए लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) का फ्लैग ऑफ किया। यह लैब ऑन व्हील्स छात्रों को ए.आई, कोडिंग, आई.ओ.टी एवं अन्य इमर्जिंग टेक क्षेत्रों में कौशल संवर्धन के लिए हैण्ड्स ऑन सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड से सीखने में सहायता प्रदान करेगा।

लैब ऑन व्हील्स छात्रों को लर्निंग बाई डूइंग के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड लैब ऑन व्हील्स आगामी 05 वर्ष तक पूरे राज्य संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करते हुए उनको हैण्स ऑन प्रशिक्षण प्रदान करेगा और उनको वैश्विक संभावनाओं से जोड़ेगा।

लैब ऑन व्हील्स राज्य में छात्रों के लिए हैण्स ऑन प्रशिक्षण की अनुपलब्धता को न्यून करेगा। लैब ऑन व्हील्स में उपलब्ध हैण्ड्स ऑन एवं प्रैक्टिकल्स उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Congress Election Pressvarta:विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई कांग्रेस, दिग्गजों ने की प्रेसवार्ता

Thu Jan 29 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए हाई कमान ने बीते दिन उत्तराखंड कांग्रेस के दिल्ली बैठक की। बैठक के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस को राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे द्वारा कुछ निर्देश […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में