MOU Sign in Dubai : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दुबई दौरे से दिल्ली पहुंच चुके हैं। दुबई में 15475 करोड का एमओयू उन्होंने साइन किया है। अभी तक 50,000 करोड़ से अधिक का एमओयू सीएम साइन कर चुके हैं।
इन दौरों को सीएम धामी का सफल दौरा माना जा रहा है भाजपा प्रवक्ता विरेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में दिसंबर महीने में ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट हो रहा है जो महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहने वाला है। राज्य में अधिक निवेश हो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं वो सफल होते दिख रहे है।
वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि इन्वेस्टर उत्तराखंड में अपना पैसा निवेश करने के लिए उत्सुकता दिखा रहे हैं जो निश्चित रूप से आने वाले उत्तराखंड के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम सभी उत्तराखंड वासी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हैं कि उनके द्वारा जो सफल प्रयास किए जा रहे हैं इससे आने वाला जो उत्तराखंड राज्य देश नहीं विदेश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करेगा।