मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में आज राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन नेवा (NeVA) का लोकार्पण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है। विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्य सूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके लिए विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं। और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।
Next Post
Uttarakhand Vidhansabha Assembly Session:राज्यपाल के अभिभाषण से हुई सत्र की शुरुआत, विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा
Tue Feb 18 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it राज्यपाल के अभिभाषण के साथ जहां उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरूआत हो चुकी है तो वहीं विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा। देहरादून में विधानसभा सत्र का आगाज होते ही […]

You May Like
-
September 12, 2024
Heavy Rain ALert:उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट पर सभी अधिकारी
