
रायवाला कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी फ्लाई ओवर के पास से बिजली के पोल व तारों की चोरी करने वाले एक युवक व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बी एल भारती ने बताया कि चोरो ने विद्युत पोल व तारों को काटकर जंगल में छिपाया हुआ था। बीती देर रात चोर जंगल में छुपाए हुए विद्युत पोल और बिजली की तारों को विक्रम में भरकर बेचने के लिए जा रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया। विक्रम से पुलिस को आठ बिजली के पॉल व 16 बंडल बिजली की तार बरामद हुई है।
पुलिस ने इस मामले में रेशम माजरी डोईवाला निवासी मनोज रावत केशव पूरी बस्ती डोईवाला निवासी सरिता और कलादेवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

