Rahul Gandhi Daura:राहुल गांधी के आगमन को लेकर सजा बन्नू स्कूल, कल छात्रों से करेंगे संवाद

 

राहुल गांधी के देहरादून दौरे को लेकर कांग्रेस ने भव्य तैयारियां कर ली है। कल आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पार्टी का दावा है कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान राहुल गांधी छात्रों से सीधे संवाद करेंगे और उनके मुद्दों पर चर्चा करेंगे स्कूल परिसर को मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा तथा पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से सजा दिया गया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी जिलों से छात्रों के आने की सूचना मिल रही है। उन्होंने छात्रों से तय समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की। साथ ही कहा कि देहरादून राहुल गांधी की बचपन की यादों से जुड़ा शहर है उन्होंने स्वयं यहां यह कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई थी।

इस कार्यक्रम का आयोजन पहले परेड ग्राउंड में प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम का स्थल बदलकर बन्नू स्कूल मैदान कर दिया। स्थल परिवर्तन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया और पुलिस के साथ देर रात तक तनातनी की स्थिति बनी रही।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarkashi Earthquake Alert:उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, अलर्ट पर प्रशासन

Fri Jul 17 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com