जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट बलिदान हो गए। वह मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले सात साल से अठुरवाला में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर सेवा के अधिकारियों द्वारा बलिदान के परिजनों को सूचना दी गई कि सत्ये सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। देहरादून एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से उनके पार्थिव शरीर लाया गया । उनके परिवार में उनकी पत्नी संगीता (42) पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। बलिदानी के परिवार में दो बहन और एक भाई है। अंतिम संस्कार कल ऋषिकेश में किया जाएगा।
Next Post
Sainya Dham In Dehradun मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम निर्माण स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए डैडलाइन पर कार्य करने के निर्देश
Sat Aug 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित गुनियाल गांव में सैन्यधाम निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन […]
