Uksssc Paper Leak:Uksssc पेपर लीक में बड़ा एक्शन, टिहरी की अस्टिटेंट प्रोफेसर निलंबित

 

पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड खालिद को सॉल्व पेपर भेजने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर पर गिरी गाज।नई टिहरी के अगरोड़ा राजकीय महाविद्यालय में तैनात इतिहास की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन निलंबित। शासन ने तत्काल प्रभाव से सुमन का निलंबन आदेश जारी किया।जांच एजेंसियों ने पाया था कि सुमन ने हल किया हुआ पेपर खालिद को भेजा था।पेपर लीक गैंग के खिलाफ लगातार चल रही है सख्त कार्रवाई।यूकेएसएसएससी पेपर लीक कांड में बड़ी कार्रवाई। हरिद्वार में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी को सरकार ने किया सस्पेंड। टिहरी के अगरोड़ा कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन भी निलंबित, पेपर हल कर भेजने में था नाम। हरिद्वार एसएसपी ने परीक्षा केंद्र पर तैनात दारोगा रोहित कुमार और सिपाही ब्रह्मदत्त जोशी को भी किया सस्पेंड। रुड़की सीओ नरेंद्र पंत को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई। 21 सितंबर को हरिद्वार के आदर्श बाल इंटर कॉलेज से सामने आया था पेपर लीक का मामला। खालिद और उसकी बहन साबिया पहले ही गिरफ्तार, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में SIT जांच जारी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami On Deendayal Upadhyay:सीएम धामी ने बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया पुरस्कृत, बीते चार साल में 25 हजार युवाओं को मिली नौकरी

Thu Sep 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानूरखेड़ा स्थित एससीईआरटी ऑडिटोरियम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में