Manera Name Change:मनरेगा का नाम बदलने को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां, पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाए सवाल

 

केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा का नाम बदलने की तैयारी में है. लोकसभा में मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी करने वाला बिल पेश होने के बाद सियासत तेज हो गई है. संसद में जी राम जी बिल पर हंगामा की गूंज ने उत्तराखंड में भी राजनीति सरगर्मियां बढ़ा दी हैं. बिल पर विपक्षी पार्टियां जमकर सरकार पर हमलावर हैं. वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना के नाम बदलने वाले बिल को लेकर सरकार पर हमला बोला है. हरीश रावत ने कहा कि श्रीरामचन्द्र जी को ऐसे किसी नामकरण की आवश्यकता नहीं है, जिसके कारण भक्त का नाम हटाना पड़े. ऐसे में कल बीजेपी राम से लक्ष्मण का और हनुमान का नाम भी हटा देगी. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी श्रीरामचन्द्र के परम भक्त थे, लेकिन आपने भक्त का नाम हटाने के लिए प्रभु के नाम का उपयोग कर दिया और गरीब-वत्सल योजना की आत्मा को नष्ट कर दिया. ऐसे में कल बीजेपी राम से लक्ष्मण का और हनुमान का नाम भी हटा देगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

World Minority Communities Day:सीएम धामी ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत, विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन

Thu Dec 18 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र नींबूवाला देहरादून में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को सम्मानित एवं […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में