UNIFORM CIVIL CODE : उत्तराखंड में लागू हुई समान नागरिक संहिता

देवभूमि उत्तराखंड ने आज इतिहास रच दिया है। राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गई है। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में, यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया। आपको बता दें कि समान नागरिक संहिता के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट दो फरवरी 2024 को सरकार को सौंपी थी। इसके बाद आठ मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पारित किया गया था। विधानसभा से पास होने के बाद इस इसे राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए भेजा गया था। यहां से 12 मार्च 2024 को इस अधिनियम पर राष्ट्रपति का अनुमोदन मिल गया। इसके बाद यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए तकनीक आधारित व्यवस्थाएं लागू की गईं। नागरिकों और अधिकारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किए गए। बीती 20 जनवरी को यूसीसी की नियमावली को अंतिम रूप देकर कैबिनेट ने इसे पास कर दिया। बीते कई दिनों से इसके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर विभिन्न स्तरों पर मॉक ड्रिल भी चल रही थी। शुक्रवार को हुई मॉक ड्रिल में पहले आई समस्याओं को दूर कर लिया गया। आज दोपहर यूसीसी की नियमावली का भी लोकार्पण किया गया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Govt Job Letter:नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन, सीएम धामी ने अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

Mon Jan 27 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला एएनएम) एवं उत्तराखण्ड वन विकास निगम में स्केलर के पदों पर चयनित कुल 530 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में