
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा योजना से लेकर सामाजिक सुरक्षा, आबकारी विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित करने को मंजूरी दी गई वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है इसके बाद उनका मासिक मानदेय 8300 रुपये से बढ़कर 10 हजार रुपये हो जाएगा इसके अलावा राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है धामी कैबिनेट की बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत अब बी-फार्मा को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है इससे पहले इस योजना में केवल डी-फार्मा को ही मान्यता थी वहीं उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली का विस्तार करते हुए सामाजिक सुरक्षा कोष के गठन को मंजूरी दी गई है इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य नियोजन आयोग के तहत सेतु आयोग के ढांचे को भी स्वीकृति दी गई है आबकारी विभाग में 11 नए पदों के सृजन को मंजूरी मिली है सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद भी स्वीकृत किया गया है कैबिनेट ने राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली में बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया है इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है

