
यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए। भैया दूज पर 12 बजकर 30 मिनट पर कपाट बंद हो गए हैं। अब छह माह तक शीतकालीन प्रवास खरसाली में मां यमुना जी के दर्शन होंगे। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की डोली अपने मायके खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। गांव में विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में विराजमान होगी।खरसाली में मां यमुना की अगवानी के लिए विशेष तैयारियां की गई गांव में दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों का माहौल

