Shrikant Tyagi Arrested : पुलिस के हत्थे चढ़ा गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी, नोएडा पुलिस ने किया अरेस्ट

Shrikant Tyagi Arrested : आखिरकार यूपी पुलिस के हाथ बड़ी काबयाबी लगी है। पुलिस ने फरार नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। लगातार छानबीन के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के साथ तीन और लोगों को पकड़ा है। इतना ही नहीं नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद की है जिसमें यूपी विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है।

 

Shrikant Tyagi Arrested

Shrikant Tyagi Arrested : फरार चल रहा था आरोपी

मंगलवार सुबह पुलिस के हत्थे श्रीकांत त्यागी चढ गया है। सोशल मीडिया पर 6 अगस्त को एक वीडियो वायरल होने के बाद यूपी से लेकर उत्तराखंड पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। यूपी पुलिस लगातार फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही थी। बता दें कि वायरल वीडियो में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी एक महिला पर चिल्लाते हुए और उससे गाली-गलौच करते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं वीडियो में साफ देखा जा रहा था कि कैसे नेता अपनी दबंगई दिखाकर महिला को धक्का देता है।

Shrikant Tyagi Arrested

Shrikant Tyagi Arrested : वहीं वीडियो के वायरल होने के 24 घंटे बाद ही नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में 15 लोग जबरन घुस गए और पीड़ित परिवार को धमकी देने लगे। उधर सांसद महेश शर्मा मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले का खुद संज्ञान लेते हुए यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था जिसके बाद पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

 

Shrikant Tyagi Arrested

ये भी पढ़ेंबैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Congress Bharat Jodo Tiranga Yatra : रूद्रप्रयाग से कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा हुई शुरू, बीजेपी को घेरने का बनाया फुल प्लान

Tue Aug 9 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Congress Bharat Jodo Tiranga Yatra : उत्तराखंड में कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर भाजपा को घेरने का फुल प्लान बना लिया है। आज रूद्रप्रयाग से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा […]
Congress Bharat Jodo Tiranga Yatra

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में