
RAJNATH SINGH RALLY : लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होना है इसके लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों को उत्तराखंड में उतार दिया है। ऐसे में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली के गोचर से चुनावी बिगुल फूंका। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पौड़ी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाते हुए प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की।

