Cm Dhami Morning Walk:भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, दुकान में खुद चाय बनाकर लोगों को पिलाई

 

गैरसैण के भराड़ीसैंण में सुबह मॉर्निंग वाक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चाय की दुकान पर पहुँच कर खुद अदरख वाली टेस्टी चाय बनाई और दुकानदार भाइयों से चाय पर चर्चा कर उनसे सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम बड़ी विनम्रता से चायवाले को चाय का पैसा दिया।

मुख्यमंत्री प्रातः काल भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Meet Mansukh Mandavia:सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से की मुलाकात, खेलों के विकास को लेकर चर्चा

Thu Aug 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट की इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य में खेलों के व्यापक विकास, उच्च […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में