Kumari Shailja Press Conference:कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने की प्रेस वार्ता, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तैयार

 

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। उत्तराखंड दौरे पर आई कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने देहरादून में प्रेस वार्ता कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी की अध्यक्षता ने फैसला लिया है कि जनवरी से फरवरी के बीच सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 जनवरी को हर जिले में प्रेस वार्ता होगी। 11 जनवरी को एक दिन का जिला स्तर पर अनशन किया जाएगा।
29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई जाएगी। सभी लोगों को इसके दुष्परिणाम से अवगत कराया जाएगा कि कैसे लोगों की रोजी रोटी के साथ भाजपा सरकार ने अन्याय किया। 30 जनवरी को वार्ड स्तर पर धरना दिया जाएगा। 31 जनवरी से 6 फरवरी तक मनरेगा बचाओ धरना रखा जाएगा 7 फरवरी से 15 फरवरी के बीच विधानसभा घेराव किया जाएगा, तिथि की जाएगी तय। कुमारी शैलजा ने मनरेगा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबो के लिए लागू किया गया था रोजगार देने का प्लान कई लोगो को गरीबी से बचाया, लोगो के हाथो में दिया काम मनरेगा से करोड़ों गरीब लोगों को मिला रोजगार भाजपा सरकार ने इस कार्य को खत्म करने का लिया फैसला। कांग्रेस ने लोगों को मान सम्मान दिया, मोदी सरकार सम्मान और अधिकार छीनने का कर रही काम। केंद्र सरकार की मनरेगा को खत्म करने की नीतियों के बारे में जनता के बीच जाएगी कांग्रेस। वहीं अंकिता भंडारी मुद्दे पर बोली प्रदेश प्रभारी। कई मामलों में सत्ता पक्ष के लोग सम्मलित है। राज्य में सबकी भावनाये आहत है विपक्ष के नाते ऐसे मुद्दों को उठाना है हमारा कर्तव्य आगे भी विपक्ष उठाएगी मुद्दों को

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ankita Bhandari CBI Enquiry:अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी CBI जांच, सीएम धामी ने की घोषणा

Fri Jan 9 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में