Delhi Hotel Fire:दिल्ली अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

 

दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी आग और उसमें हताहत हुए करीब दो दर्जन लोगों और इस घटना से पूरा देश शोक में है। हालांकि इस पूरी घटना में उसी होटल में सैफ के पद पर कार्यरत और मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई है, जिसके चलते पूरे उत्तराखंड में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि होटल प्रबंधक और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय दिल्ली सरकार और पुलिस एक कर्मचारी सैफ को इसमें घसीट रही है। उत्तराखंड से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं और इसे दिल्ली सरकार की प्रशासनिक विफलता बताते हुए एक कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास बताया। उन्होंने घटना पर दुख जताया और कहा कि उत्तराखंड के शैफ केशव नेगी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने आग बुझाने में मदद नहीं की तो ऐसे में दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस से सवाल है कि क्या केशव नेगी को फायर टीम ने आग बुझाने की जिम्मेदारी दी थी।

उन्होंने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि होटल में चल रही तमाम खामियों पर होटल के जिम्मेदार लोगों और प्रशासन के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के बजाय एक सैफ को फंसाकर दिल्ली सरकार केवल अपनी खाल बचाना चाहती है। वहीं केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई के चलते उत्तराखंड में उठे रोष को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा वर्मा से बात की।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी केशव नेगी पर हुई पुलिस कार्रवाई पर कहा कि हम भी यही चाहते हैं कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो हालांकि कई लोगों की इस दुखद घटना में मौत हुई है तो पुलिस किसी से भी पूछताछ कर सकती है।

मुख्यमंत्री धामी के ट्वीट का हवाला देते हुए उन्होंने भी कहा कि इसमें किसी भी निर्दोष को सजा न हो इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Pragati Portal Baithak:सीएम धामी ने की 6940 करोड़ की 12 प्रमुख परियोजनाओं की बैठक, 15 अक्टूबर 2026 तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Mon Jun 8 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रगति पोर्टल के माध्यम से राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परिवहन, ऊर्जा, लोक निर्माण, राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में