मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत में रोड शो कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रेखा देवी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोडशो कर जनता-जनार्दन से भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर देवतुल्य जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं।
सीएम ने कहा भाजपा ने हमेशा बनबसा के विकास को प्राथमिकता दी है। नगर निकाय में ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद यहां के विकास में तीन गुना तेजी आएगी। कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। जहाँ भी कांग्रेस सत्ता में है, उनका सिर्फ यही बहाना है कि केंद्र और राज्य में हमारी सरकार नहीं है, जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। आगामी 23 जनवरी को देवतुल्य जनता कांग्रेस को जड़ से उखाड़ते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने जा रही है।