Cm Dhami Meet Bhupendra Yadav:सीएम धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति के लिए मांगा समर्थन

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति के लिए समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से युवाओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने हेतु हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हैक्टेयर वन भूमि हस्तान्तरित करने का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इस भूमि स्थानांतरण हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने सहमति देते हुए हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Batoli Village Dehradun:आपदा के कुछ दिनों में ही बटोली गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा, बिजली पेयजल की समस्याओं का स्थायी समाधान

Wed Oct 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जिला प्रशासन ने बरसात थमते ही रिकॉर्ड 7 दिनों में आपदाग्रस्त बटोली गांव को सड़क मार्ग से जोड़ दिया, जिससे वाहन गांव तक पहुंचने लगे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में