कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने केदार प्रतिष्ठा यात्रा पर भाजपा की ओर से लगाए जा रहे तमाम आरोपों का जवाब दिया है।माहरा ने कहा की अगर यात्रा में 400 लोग चलते है तो उनके नहाने खाने की व्यवस्था बनानी होती है। उससे भी भाजपा के नेताओं को समस्या है।माहरा ने कहा भाजपा के नेताओं को बताना चाहिए कृष्ण गुफा का नाम क्यों बदला गया,बिना किसी पूजा अर्चना के ही शीला केदारनाथ से दिल्ली कैसी ले जाई गई जबकि पहाड़ों में अलग से विधान है, वही माहरा ने सतपाल महाराज पर निशाना साधते हुए कहा की मंत्री जी ने एक साल पहले कहा था की में सोने की रिपोर्ट का अध्यन करूंगा लेकिन एक साल से वो अध्यन क्यों नही हुआ।
भाजपा के कर्मों का नुकसान जनता को भुगतना पड़ा है।