Doon Building Sawal:दो साल में ही जर्जर होने लगा दून मेडिकल कॉलेज का पीजी हॉस्टल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

 

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महज दो साल पहले तैयार किए गए हॉस्टल की बाहरी दीवारों पर लगी टाइल्स अब निकल-निकलकर गिर रही हैं। टाइल्स गिरने से हॉस्टल परिसर में हादसे का खतरा बना हुआ है। पीजी हॉस्टल का निर्माण करीब दो साल पहले कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण की ओर से कराया गया था। लेकिन कम समय में ही दीवारों से टाइल्स उखड़ने और गिरने की स्थिति सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

 

मामले को लेकर निदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि इतनी जल्दी हॉस्टल में इस तरह की खामियां सामने आना गंभीर विषय है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण को पत्र लिखा गया है और पूछा गया है कि निर्माण के महज दो साल बाद ही इस तरह की दिक्कतें क्यों सामने आईं।

 

अब सवाल यह है कि लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए इस हॉस्टल के निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का कितना पालन किया गया और टाइल्स इतनी जल्दी क्यों उखड़ने लगीं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand Students Election:छात्रसंघ चुनाव के बाद 2027 के सियासी संकेत, युवा किसका देंगे साथ

Fri Oct 2 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it     उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और अब इन नतीजों को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। एक तरफ भाजपा ABVP के प्रदर्शन को युवाओं के बीच अपनी […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com