
तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून स्थित NIVH में आपना जन्मदिन मनाया. इस दौरान जब NIVH के दृष्टिबाधित बच्चों ने राष्ट्रपति महामहिम से मिलकर गीत गाया तो मुर्मू बहुत भावुक हो गयी और उनकी आँखें छलक आयी. बता दें कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन में शिलान्यास और लोकार्पण भी किया राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (सेवानिवृत्त) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री Dr. Virendra Kumar और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और लैब का भी अवलोकन किया।
सीएम ने कहा राष्ट्रपति महोदया का जीवन स्वयं में संघर्ष, सेवा और संकल्प की जीवंत मिसाल है। उनका वंचित वर्ग से विशेष लगाव, सादगीपूर्ण और तपस्वी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
सीएम ने कहा प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के अनेक योजनाएं चल रही हैं और उत्तराखंड सरकार भी इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रयास दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और गरिमामय जीवन जीने के लिए आवश्यक शिक्षा, सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराना है।

