Cm Dhami Welcome Tourist:गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम, सीएम धामी ने उत्तराखंड की टोपी से किया राजदूतों का वेलकम

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों और सुप्रसिद्ध योगाचार्य पद्मश्री स्वामी भारत भूषण जी को प्रतीक चिन्ह व उत्तराखंडी टोपी भेंट कर योग एवं आयुष की वैश्विक राजधानी देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत किया।

कार्यक्रम में नंदा देवी राजजात यात्रा, झोड़ा-छपेली, नाटी सहित पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। सीएम ने कहा देश-विदेश से पधारे अतिथियों ने इन प्रस्तुतियों के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक जड़ों को निकटता से जाना और अनुभव किया। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि विभिन्न देशों के राजदूतों व उच्चायुक्तों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं की खुले हृदय से सराहना की।

सीएम ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व व उनके आग्रह पर वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में 177 से ज्यादा देशों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दी। उत्तराखंड का हिमालयी वातावरण, शुद्ध जलवायु एवं आध्यात्मिक परिक्षेत्र ध्यान और योग के लिए उपयुक्त है और हमारी डबल इंजन सरकार के प्रयासों से देवभूमि को योग के वैश्विक केंन्द्र के रूप में स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tourist In Gairsain:छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ विदेशी मेहमानों का भव्य स्वागत, 21 जून को सीएम धामी संग करेंगे योगा

Fri Jun 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधि गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में