Female Harassment Increased In Uttarakhand : अब देवभूमि में सुरक्षित नहीं रही महिलाएं, आंकड़ों ने किया हैरान

Female Harassment Increased In Uttarakhand : देवभूमि माने जाने वाला उत्तराखंड भी अब अपराधिक घटनाओं की गिरफ्त में दिन—प्रतिदिन आ रहा है। उत्तराखंड जैसे छोटे से पहाड़ी राज्य में साल दर साल महिला अपराधों का बढ़ता ग्राफ लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। आलम ये है कि प्रदेश में दुष्कर्म के मामले हो य फिर महिला उत्पीड़न के आंकड़े सभी ने साल 2022 के मात्र शुरूआती 5 महीनों में ही सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए है।

Female Harassment Increased In Uttarakhand

Female Harassment Increased In Uttarakhand : अपराध के मामले में टॉप पर ये जिले

जानकारी के मुताबिक साल 2020 में जनवरी से मई माह तक जहां महिला अपराध से जुड़े अलग—अलग मामलों में कुल 910 मुकदमे पुलिस डायरी में दर्ज हुए थे तो वहीं ये ग्राफ साल 2021 में 5 महीने में ही ये आंकड़ा 1471 तक पहुंचा लेकिन साल 2022 के शुरूआती महीनों में ही महिला उत्पीड़न से जुड़ें अपराध के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए मात्र 5 महीनों में अब तक 1706 कर्ज दर्ज कर लिए है।

Female Harassment Increased In Uttarakhand : बता दें कि महिला अपराधों से जुड़े गंभीर मामलों में हर बार की तरह इस साल भी देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले टॉप पर है। 5 महीनों में उधम सिंह नगर में 477, देहरादून में 405 जबकि हरिद्वार जिले में 401 महिलाओं से जुड़े संगीन अपराध दर्ज किए जा चुके है।

 

Female Harassment Increased In Uttarakhand

 

2022 के आंकड़ों पर नज़र

ऑनलाइन सेक्सुअल हरासमेंट के मामले में 27 मुकदमे दर्ज

उधम सिंह नगर में 477

देहरादून में 405

टिहरी 24

हरिद्वार जिले में 401

रूद्रप्रयाग 1

चमोली 16

पिथौरागढ़ 39

अल्मोड़ा 20

बागेश्वर 10

चंपावत 23

पौड़ी 65

नैनीताल 199

​उत्तरकाशी 25

 

Female Harassment Increased In Uttarakhand

ये भी पढ़ेंक्या नई राजनीति का द्वार खोलने की तैयारी में है हरक, धर्मनगरी हरिद्वार से संजीवनी की कर रहे तलाश!

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Woman Wrote Sex Work Experience : उफ्फ ये क्या लिख दिया इस महिला ने! सेक्स वर्क एक्सपीरियंस, अब छिड़ गई बहस

Thu Jul 14 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Woman Wrote Sex Work Experience : आज के इस दौर में बरोजगारों की कमी नहीं है। पूरी दूनिया में कई लोग ऐसे है जो नौकरी पाने की तलाश में जद्दोहद में जुटे हुए है। लेकिन हद […]
Woman Wrote Sex Work Experience

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में