Nursing Protest Dehradun:60 घंटे बाद टंकी से उतरे प्रदर्शनकारी, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

 

देहरादून परेड ग्राउंड के पास 60 घंटों से टंकी में चढ़े नर्सिंग कर्मियों को सरकार की ओर से उचित आश्वासन मिलने के बाद वे टंकी से उतर गये हैं. इन के साथ कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी टंकी से उतर गई हैं. नर्सिंग भर्ती परीक्षा में वर्ष वार भर्ती की मांग को लेकर ये नर्सिंग कर्मी लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन जब सरकार से उनकी वार्ता सफल नहीं हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और सोमवार की सुबह चार नर्सिंग कर्मी और कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला टंकी पर चढ़े गये. अब लगभग 60 घंटे बाद सरकार द्वारा उन्हें उचित आश्वासन मिलने के बाद वे टंकी तो उतर ही गये हैं साथ ही उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन एक माह के लिए भी स्थगित कर दिया है. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ और फायर सर्विस के प्रयासों से पांचों लोगों को टंकी से उतारा गया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Letter Job:सीएम धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, साढ़े चार वर्षों में राज्य में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी

Thu May 14 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 243 चिकित्सा अधिकारियों, 42 फार्मासिस्ट, […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में