
डिजिटल इंडिया अभियान की तर्ज पर आरटीओ से जुड़े काम भी डिजिटल होने लगे हैं। जिसमें वाहनों के रजिस्ट्रेशन, वाहन ट्रांसफर, टेक्स और लाइसेंस प्रक्रिया आदि जैसे कई काम अब आनलाइन होने लगे हैं। मगर कई लोग ऐसे हैं जिनके वाहनों या लाइसेंस से उनके मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है। जिसको देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग ने आरटीओ कार्यालय, वाहनों के शोरूम, प्रदुषण केन्द्र और फिटनेस सेंटर आदि जगहों पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ एक क्यू आर कोड जारी कर चस्पा करवाएं है। ताकि सभी वाहन स्वामी और वाहनों के लाइसेंस धारक इस क्यू आर को स्कैन कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सके। जिसको लेकर विकासनगर के एआरटीओ मनीष तिवारी का कहना है कि इस क्यू कोड के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट होने से वाहनों के चालान या अन्य किसी भी तरह की जानकारी तो हासिल होगी ही, साथ वाहनों के ट्रांसफर करने, प्रदूषण कराने और इंस्योरेंस आदि कराने में भी मदद मिलेगी।

