Christmas Celebration 2022 : 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। फेस्टिवल को खास बनाने के लिए कई जगहों पर आकर्षित इवेंट कराए गए जिनको देखने के लिए लोग खुद को इवेंट से दूर नहीं कर पाए। उन्हीं में से एक दून का एक मॉल ऐसा भी था जहां भीड़ इस कदर उमड़ पड़ी की पुलिस को मॉल ही बंद करवाना पड़ा।
Christmas Celebration 2022 : आकर्षक सजावट
राजधानी देहरादून में क्रिसमस के मौके पर अलग ही नजारा देखने को मिला। राजपुर रोड और आसपास के मॉल में जबरदस्त सजावट की गई और कई वस्तुएं आकर्षण का केंद्र बनी। ऐसे में हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल की खूबसूरत सजावट और भव्य नजारा लोगों को इतना भाया की बाद में पुलिस को मॉल ही बंद करवाना पड़ा।
Christmas Celebration 2022 : बता दें की हाल ही में बने सेंट्रियों मॉल में क्रिसमस के दिन भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मॉल की आकर्षित सुंदरता लोगों को अपनी ओर खींच रही थी। जो भी इंसान वहां से गुजरता वो खुद को सेल्फी लिए बगैर वहां से नहीं जाने दे रहा था। देखते ही देखते भीड़ इतनी बड़ गई की पुलिस के हस्तशेप के बाद मॉल को बंद करवाना पड़ा ताकि कोई हादसा न हो सकें।