Topless Woman Ukraine Protest Cannes 2022 : कान्स रेड कार्पेट पर पहुंची टॉपलेस महिला, यूक्रेन में यौन हिंसा के विरोध में कुछ यू किया दर्द बयां

Topless Woman Ukraine Protest Cannes 2022 : दुनियाभर में इस वक्त फ्रांस में आयोजित हो रहे कांस फिल्म फेस्टिवल की धूम देखने को मिल रही है जगह—जगह से आए सेलेबस अपने हुनर और फैशन के जलवे बिखेर रहे है। इस बीच फेस्टिवल में एक दृश्य ऐसा भी देखने को मिला जिसने सबके रौंगटे खड़े कर दिए। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कारपेट पर एक महिला टॉपलेस होकर पहुंच गई और चीखकर हमारे साथ रेप करना बंद करो शब्द को बोलने लगी। जिसके बाद उस महिला को रेड कार्पेट से हटाना पड़ा।

Topless Woman Ukraine Protest Cannes 2022

हमारे साथ रेप करना बंद करो—महिला

ख़बरों के मुताबिक एक महिला अचानक से यूक्रेन युद्ध का विरोध करते हुए यूक्रेनी झंडे के रंग में रंगे अपने शरीर को ‘स्टॉप रेपिंग अस’ शब्दों के साथ रंगकर कान्स रेड कार्पेट पर पहुंच गई। जिसके बाद सुरक्षा गार्डों को उस टॉपलेस महिला को हटाना पड़ा।

Topless Woman Ukraine Protest Cannes 2022

द हॉलीवुड रिपोर्टर का कहना है कि चश्मदीदों के मुताबिक फोटोग्राफरों के सामने चिल्लाते हुए एक महिला ने अपने सारे कपड़े उतार दिए जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने उसे कोट से ढंका। उन्होंने कहा महिला ने अपने शरीर में यूक्रेन के झंड़े के रंग का रंग लगाकर लिखा था कि हमसे बलात्कार बंद करो। बता दें कि रूस और यूक्रेन की जारी इस जंग में यूक्रेन की महिलाओं के रेप केस की ख़बरें लगातार सामने आ रही है।

Topless Woman Ukraine Protest Cannes 2022

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Health Minister inspected the hospital : स्वास्थ्य मंत्री ने इस अस्पताल का किया औचिक निरीक्षण, कहा—सरकार का लक्ष्य प्रत्येक मरीज को निःशुल्क दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराना

Sun May 22 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Health Minister inspected the hospital : स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने जिला मुख्यालय स्थित बी.डी. पांडे हॉस्पिटल का औचिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वे अब तक […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में