मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जलागम निदेशालय में जलागम विभाग की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित सरकार के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समीक्षा बैठक में सूख चुकी नदियों को पुनर्जीवित करने को लेकर निर्णय लिये गये। इस दौरान सरकार की सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिए। परियोजना निदेशक जलागम नीना ग्रेवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण सारा प्रोजेक्ट पर काम करने के निर्देश दिये हैं। पहले चरण में गढ़वाल व कुमांउ मंडल की एक-एक नदी को पुनर्जीवित के निर्देश दिये गये हैं।
Next Post
Tilu Rauteli Awards 13 महिलाओं और 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला तीलू रौतेली पुरुस्कार, मंत्री रेखा आर्य ने किया सम्मानित
Thu Aug 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it तीलू रौतेली की जयंती पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में “राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली व आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार”( 2023-24) का वितरण किया गया।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के […]
