कोटद्वार से दुगड्डा के बीच मेरठ पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग बरसात के दौरान यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। यहां बार-बार भूस्खलन होने से यात्रा बाधित होती है। गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा है कि इस मार्ग का जल्द भूगर्भीय सर्वेक्षण होगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर एलीवेटिड रोड बन सकती है। मंडलायुक्त ने बताया कि गढ़वाल मण्डल के पर्वतीय जनपदों में आपदा से लगभग 32 लोगों की जान गई और एक सौ से अधिक पशुओं की हानि हुई है। उन्होंने बताया के आपदा से प्रभावित परिवारों को मुआवजे के रूप में तत्काल आर्थिक सहायता और अहेतुक सहायता तुरन्त उपलब्ध करायी गई।
Next Post
WHEATHER UPDATE : चमोली में बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण बदरीनाथ हाईवे सहित 36 लिंक मार्ग बाधित
Wed Jul 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून समेत कई पर्वतीय जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस बीच चमोली में बारिश के […]

You May Like
-
February 28, 2022
House Tax : हाउस टैक्स में सिर्फ आज तक है अंतिम छूट
