Rape In Roorkee : ससुर ने किया रिश्तों को तार—तार, 5 लाख रूपए दहेज न मिलने पर किया बहु से रेप

Rape In Roorkee : हरिद्वार के ​रूड़की से रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां एक ससुर ने 5 लाख रूपए दहेज न मिलने पर अपनी बहु से रेप किया है। वहीं पीड़िता ने कलियर थाने में आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर देकर बलात्कार और दहेज मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

 

Rape In Roorkee

 

Rape In Roorkee : पिरान कलियर क्षेत्र का है मामला

पिरान कलियर क्षेत्र में एक बहू ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ससुर ने पहले उससे दहेज की मांग की लेकिन जब महिला दहेज नहीं दे पाई तो उसने पीड़िता के साथ मौका देखकर रेप किया। पीड़िता का कहना है कि उसका विवाह कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में साल 2021 में हुआ था।

 

Rape In Roorkee

 

Rape In Roorkee : उस शादी में महिला के परिजनों ने करीब 35 लाख रूपए खर्च किए थे जिसमें एक बोलेरो कार भी शामिल है लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी ने पीड़ित महिला से 5 लाख रूपए नकद देने की मांग की और पैसे न मिलने पर उसे और उसके पति को घर से बाहर निकाल दिया गया लेकिन जब वह पति—पत्नी फिर से साथ रहने लगे तो आरोपी ससुर ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं ससुर ने कट्टा दिखाते हुए किसी को न बताने की भी धमकी दी। वहीं अब पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Rape In Roorkee

ये भी पढ़ेंगंगा दशहरा स्नान पर आतंकी हमले की साजिश का अंदेशा, एसएसपी ने किया सभी को अलर्ट

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ganga Dussehra 2022 : गंगा दशहरा स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, आज मिलेगी 10 पापों से मुक्ति

Thu Jun 9 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Ganga Dussehra 2022 : आज गंगा दशहरा का महास्नान पर्व धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा है। लाखों श्रद्धालु हर की पैड़ी पहुंच गंगा में डुबकी लगा रहे है तो वहीं सुबह 10 बजे […]
Ganga Dussehra 2022

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में