Harish Rawat On Panchayat Elections:पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा आरोप, संस्थानों का दुरूपयोग कर रही बीजेपी

 

कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर पंचायत चुनावों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र अपनी संस्थाओं से चलता है, लेकिन बीजेपी इन संस्थाओं पर कब्जा कर रही है। रावत ने आरोप लगाया कि चुनाव की शुरुआत से ही सरकार की नीयत संदिग्ध रही। पहले चुनाव निलंबित किए गए, बाद में आरक्षण प्रक्रिया को जानबूझकर बिगाड़ा गया और चार जिलों में आरक्षण के चक्र से छेड़छाड़ कर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की गई।
हरीश रावत ने कहा कि विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए जबकि कई जगह एक से अधिक वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद नामांकन स्वीकार हुए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर सत्ताधारी दल के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। रावत ने बेतालघाट में गोलीबारी, अल्मोड़ा में धमकी और नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन उठाने की घटनाओं का भी जिक्र किया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vinay Rohilla On Dharali:राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की सीएम धामी की तारीफ, धराली आपदा के रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा

Sat Aug 16 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने धराली आपदा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तमाम नीतियों और धराली को लेकर सीएम धामी की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में