
NEET-UG परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे दे दिया है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता को लेकर देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच यह फैसला सामने आया, जिसके बाद शिक्षा जगत और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बाद छात्रों की जीत हुई
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र हित, शिक्षकों और शिक्षा सुधारों के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों और अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है।
NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। छात्र संगठनों की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई स्थानों पर छात्रों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगें सरकार के सामने रखी थीं।
इस्तीफे के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इसे अपनी मांगों से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। छात्रों का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार और भविष्य की परीक्षाओं को निष्पक्ष बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, छात्रों के हितों को प्राथमिकता देने और परीक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में काम करना उनके लिए हमेशा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रही है।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है और NEET समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था को लेकर सरकार आगे क्या कदम उठाती है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती छात्रों के भरोसे को बहाल करना, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और भविष्य में ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए प्रभावी सुधार लागू करना होगी।

