
22 जनवरी को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा है अमित शाह एक के बाद एक तीन बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर शताब्दी नगर में हाई अलर्ट, डीजीपी की अगुवाई में हाई लेवल सुरक्षा मंथन। गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह और अमित शाह के प्रस्तावित आगमन को लेकर बैरागी कैंप स्थित शताब्दी नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पुलिस और खुफिया अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।बैठक में आईजी, डीआईजी, एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद, कार्यक्रम की हर परत की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा। कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा, ड्रोन सर्विलांस, एंटी-सैबोटाज चेकिंग और ट्रैफिक प्लान पर विशेष फोकस। गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन फुल अलर्ट, चूक की कोई गुंजाइश नहीं। सुबह 10 बजे पतंजलि योगपीठ परिसर में इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह। इसके बाद सुबह 10:45 बजे शांतिकुंज स्थित गायत्री तीर्थ पहुंचकर अखंड ज्योति के दर्शन करेंगे। सुबह 11:15 बजे बैरागी द्वीप में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे, जहां माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी और अखंड दीप शताब्दी वर्ष का होगा भव्य आयोजन। गायत्री परिवार की ओर से आयोजित इस महोत्सव में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना। अमित शाह के दौरे को लेकर हरिद्वार में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर।
वीआईपी मूवमेंट के चलते ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्लानिंग लागू।

